फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कंबोडिया के 45 अफसरों ने मॉडल ग्राम पंचायत देखी

विज्ञापन
गोवर्धन के अड़ींग में मौजूद कम्बोडिया के सिविल सर्वेंट्स।
विज्ञापन
गोवर्धन। जननीति एवं प्रशासन विषय पर प्रशिक्षण के तहत कंबोडिया के 45 प्रशासनिक अफसर-कर्मचारियों के दल ने गोवर्धन के मॉडल गांव अड़ींग का भ्रमण किया। इस दौरान भारतीय पंचायतराज व्यवस्था की जमीनी कार्यप्रणाली, ग्रामीण विकास मॉडल और डिजिटल पहल से दल खासा प्रभावित नजर आया। भ्रमण दल के साथ सीजीजी के एसोसिएट प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह विष्ट भी मौजूद रहे। दल का का ग्राम पंचायत सचिव यतिन शर्मा व प्रधान स्नेहलता ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत दल ने त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था की कार्यशैली को समझने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों से संवाद किया। जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि विकास की सबसे पहली इकाई ग्राम पंचायत है, जहां चुने हुए जनप्रतिनिधि प्रधान व सदस्य तथा सचिव ग्राम पंचायत मिलकर शासन की योजनाओं का संचालन व क्रियान्वयन करते हैं। खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने भ्रमण दल को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और जी राम जी की रोजगार सृजन की जानकारी दी। जब दल के सदस्यों ने उत्पादों की मार्केटिंग के बारे में पूछा तो बीडीओ ने बताया कि स्थानीय बाजार के साथ-साथ ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन के माध्यम से भी बिक्री की जाती है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें