फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

426 युवकों ने मार लिया मैदान

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
426 युवकों ने मार लिया मैदान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- सेना भर्ती मेला में 855 युवक नापतौल में फेल
विज्ञापन

- दूसरे दिन भी ईगल ग्राउंड पर उमड़े अभ्यर्थी

सेना में भर्ती को आए 6365 युवक दौड़ और नापतौल में फेल हो गए। 426 युवकों ने दौड़ पास करके आगे होने वाली परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
बुधवार को सेना भर्ती मेले के दूसरे दिन सुबह से युवकों का हुजूम उमड़ा। ईगल ग्राउंड पर 6791 युवकों की लंबी लाइन लगी। सबसे पहले भर्ती मेले में आए युवकों को नापतौल के लिए बुलाया गया। इनमें से 855 युवक नापतौल में फिट नहीं बैठे जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नापतौल में फिट बैठे 5836 युवकों की दौड़ कराई गई। 400-400 का ग्रुप बनाकर 1600 मीटर की दौड़ पांच मिनट 20 सेकंड में पूरी करनी थी लेकिन इनमें से केवल 426 युवक ही दौड़ को पास कर सके। यह सभी आगामी टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर गए है। सेना भर्ती मेला के प्रभारी श्रीकांत नारायण ने बताया कि 19 नवंबर तक सेना भर्ती मेला चलेगा। सुबह छह बजे से शुरू हुई दौड़ दोपहर 12:30 बजे समाप्त हो सकी। इसके बाद पास करने वाले युवकों के टेस्ट कराए गए हैं।
विज्ञापन


कड़ी चेकिंग से गुजरे अभ्यर्थी
दूसरे दिन सेना भर्ती मेला के चलते ईगल ग्राउंड में कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सका। प्रत्येक प्वाइंटों पर मुस्तैद सेना के जवान हर किसी पर कड़ी नजर रखे हुए थे। शरारती अभ्यर्थियों के साथ सेना के जवान सख्ती से पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें