मथुरा। स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में फुटबॉल का ट्रायल देते खिलाड़ी।
- फोटो : mathura
मथुरा। सब जूनियर स्टेट बालक फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में बृहस्पतिवार की शाम को ट्रायल हुए। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि कोच प्राकांक्षा सिंह, बलभद्र सिंह, विक्रम कुमार एवं रोहित नेगी ने ट्रायल लिया। चयनित खिलाड़ियों का शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय की टीम के लिए चयन होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय ट्रायल में पास होने बाद कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद टीम में स्थान मिलेगा।इस दौरान जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव भी मौजूद रहे।