फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधाष्टमी पर वृंदावन से बरसाना चलेंगी 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधारानी के जन्मोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। राधाष्टमी बरसाना में मनाने के लिए कई शहरों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम ने मथुरा से 107 तो वृंदावन से 40 बसें लगाई हैं।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि राधाष्टमी पर श्रद्धालु मथुरा आने के बाद बसों से बरसाना पहुंचते हैं। परिवहन निगम ने राधाष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि वृंदावन से बरसाना के लिए 40 बसें चलाई जाएंगी।

वृंदावन के सभी चालक-परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे डिपो से भी बसें मंगाई गई हैं। इसके अलावा अधिकारी भी लगातार बस संचालन पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि वृंदावन से ई-बस के संचालन की भी व्यवस्था की गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि राधाष्टमी के लिए सभी तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें