फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मानक पूरे नहीं करने पर 35 प्लाॅटों की होगी नीलामी

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में एक तरफ अवैध काॅलोनियां का मकड़जाल तेजी से फैल रहा है तो दूसरी ओर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत काॅलोनियों में आवंटियों के साथ छल किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण की निगरानी के बाद भी कई काॅलोनियों में काॅलोनाइजर आंतरिक विकास की सुविधाएं पूरी नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में निरंतर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने 70 काॅलोनियों का सर्वे कराया है। इनमें नौ काॅलोनियों के बंधक 35 प्लाटों की नीलामी का फैसला किया गया है। इससे काॅलोनाइजरों में खलबली है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण में निरंतर ऐसी शिकायत आ रही हैं कि कॉलोनाइजरों द्वारा निर्धारित सुवधिाएं नहीं दी जा रही है। कहीं सड़क की समस्या है तो कहीं पार्क की जमीन पर निर्माण की शिकायत है। इन्हीं शिकायतों को ध्यान रखते हुए विकास प्राधिकरण ने 70 काॅलोनियों का सर्वे कराया। इनमें से 35 कॉलोनाइजरों द्वारा मानक पूरे नहीं किए गए हैं। इसके लिए प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की, इसके बावजूद 9 काॅलोनियों ने नोटिस का संज्ञान नहीं लिया। इस पर उनके 35 बंधक प्लाटों की नीलाम करने का फैसला किया है। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि एक बार फिर सर्वे कराया जाएगा, जिन काॅलोनियों में तय मानक पूरे नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें