फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अवैध रूप से रह रहे 31 रोहिंग्या गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम के दौरे से पूर्व यूपी एटीएस और मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

- ढाई साल से रह रहे थे सभी, कूड़ा-कचरा खरीदने-बेचने के काम में थे लिप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई को प्रस्तावित दौरे से पूर्व जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर और कोटा गांव में अवैध रूप से रह रहे 31 रोहिंग्या मुस्लिमों को गिरफ्तार कर लिया गया। आगरा, नोएडा और लखनऊ एटीएस और मथुरा पुलिस ने सोमवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
सुबह करीब छह बजे आगरा एटीएस के प्रभारी अभय सिसोदिया लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर जैंत इलाके में पहुंचे। यहां अल्हेपुर और कोटा गांव में रोहिंग्या मुस्लिमों के अवैध रूप से होने की पुष्टि की। इसके बाद शासन के निर्देश पर एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह जैंत और जमुनापार थाने की पुलिस फोर्स को लेकर पहुंचे। अल्हेपुर और कोटा गांव में झुग्गी-झोपड़ियों में 127 रोहिंग्या मिले, जिनमें 31 बिना शरणार्थी कार्ड के पाए गए। इनको गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य लोगों की जांच की गई। पकड़े गए लोग म्यांमार के रहने वाले हैं। अभय सिसोदिया की तहरीर पर इनको विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत पाबंद किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि परिचितों की मदद से वह अवैध रूप से भारत में आने के बाद मथुरा में आकर छिप गए। यहां होटल, अस्पताल आदि से कूड़ा-कचरा खरीद कर एक खेत में एकत्रित करने के बाद बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

नौ मोबाइल फोन बरामद, सीडीआर खंगाली
रोहिंगया से नौ मोबाइल फोन भी बरामद हुए। सभी की सीडीआर खंगाली गई। हालांकि किसी के भी अब तक देश विरोधी कार्य में संलिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं। सभी को सीजेएम गौरव राज की अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। कार्रवाई टीम में एटीएस यूनिट आगरा के प्रभारी अभय सिसोदिया, लखनऊ और नोएडा यूनिट के प्रभारी, एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा, जमुनापार थाना इंस्पेक्टर सुबोध प्रकाश शर्मा व महिला थाना इंस्पेक्टर अलका ठाकुर शामिल रहीं।



यूपी एटीएस व स्थानीय पुलिस की टीम ने रोहिंग्यों के खिलाफ छापेमारी की। 31 को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
- मार्तंड प्रताप सिंह, एसपी सिटी


स्टोरी 02
किसने उपलब्ध कराए मोबाइल फोन व सिम कार्ड
- फर्जी दस्तावेज के सहारे सिम कार्ड लेने के प्रकरण को लेकर रडार पर रोहिंग्या
- पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जैंत इलाके अल्हेपुर और कोटा गांव से गिरफ्तार 31 रोहिंग्या में से नौ के पास मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनके फोन सीज कर दिए गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि इनके पास भारतीय नागरिकता का कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे में इनको सिम कार्ड किसने उपलब्ध कराए। पुलिस को यह भी शक है कि कहीं इन लोगों ने किसी प्रकार से भारतीय नागरिकता संबंधी कोई फर्जी दस्तावेज तो नहीं बना लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी नूर आलम मोहम्मद कालू, कमाल हुसैन, नूर कबीर, मो. रफीक, नूर मोहम्मद, मो. नसीम, हफीज अहमद के पास से स्मार्टफोन व फैयाज अहमद और जलालुद्दीन के पास से कीपैड मोबाइल बरामद हुआ हैय



इनकी हुई गिरफ्तारी: सैय्यदूर रहमान, मोहिबुल्लाह, मोहम्मद रफीक, कमाल हुसैन, मो. हुसैन, मो. अयास, मो. यूनुस,अबू सिद्दीकी, रफीक, अनवर सादीक, मो. नसीम, नूर कबीर, मो. हुसैन, जलालुद्दीन, मो. अली, नूर मोहम्मद, अली जोहर, मो. रिजवान, एहसान उल्लाह, अब्दुर रहमान, मो. रफीक, हफीज अहमद, नूर आलम, शहाबुद्दीन, फैयाज अहमद, कुल्ला मियां, मो. जमील, सलीम उल्ला, मो. अनस, जौहरा और इशरत फातिमा।

-
स्टोरी 03

फोटो-
सीएम के आगमन से पहले बड़ी कार्रवाई, नए सिरे से होगा चिह्नांकन
- अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या को पकड़े जाने के बाद पुलिस अलर्ट
- छापेमारी पर शरणार्थी कार्डधारक रोहिंग्याओं में भी डर
- अधिकारियों को दिखाते रहे अपने दस्तावेज
राहुल दक्ष
मथुरा। वृंदावन में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले रोहिंग्याओं के मथुरा में अवैध रूप से रहने के इनपुट मिलने पर लखनऊ तक के अधिकारी हिल गए। यूपी एटीएस के इस इनपुट को पहले और आगरा एटीएस और इसके बाद मथुरा यूनिट को भेजा गया। स्थानीय पुलिस भी तत्काल अलर्ट हुई। इसके बाद 31 रोहिंग्या को पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद फैसला किया गया है कि शरणार्थी कार्ड धारकों का भी नये सिरे से सत्यापन किया जाएगा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहिंग्या होटल-अस्पताल आदि प्रतिष्ठानों से कचरा खरीदकर उसे एक खेत में एकत्र करने के बाद बेचते थे। कचरा एकत्र करने के लिए उन्होंने खेत को किराए पर ले रखा था। एटीएस को सूचना मिली थी कि अल्हेपुर गांव में लंबे समय से रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। पूरी कार्रवाई को गोपनीय बेहद गोपनीय रखा गया। करीब पांच घंटे तक जांच पड़ताल चली।

रोहिंग्या दिखाते रहे अपने दस्तावेज
जैंत के अल्हेपुर गांव में झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहने वाले 127 रोहिंग्या पुलिस-प्रशासन की निगाह में हैं। इनके शरणार्थी कार्ड भी बने हुए हैं। एलआईयू की टीम इनका समय-समय पर सत्यापन भी करती है। थाना पुलिस भी निगरानी करती है। मगर, जब छापा मारा गया तो पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया। ऐसे में शरणार्थी कार्ड धारक रोहिंग्या अपने-अपने दस्तावेज दिखाने लगे, जिनके दस्तावेज का मिलान प्रशासन की सूची से हुआ उनको छोड़ दिया गया।


दक्षिण और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस की घटना के बाद रडार पर मथुरा
यूपी एटीएस की टीम का इनपुट रोहिंग्याओं को लेकर यूं ही नहीं था। बल्कि इसके पिछले बीते सप्ताह दक्षिण एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में बम/आतंकी होने की सूचना को भी आधार माना जा रहा है। दरअसल, 11 जुलाई 2011 को उप्र के कई शहरों में रेलवे स्टेशन, ट्रेनों में बम होने की सूचनाएं दी गईं थीं। इन्हीं सूचनाओं को ट्रेस करते हुए लखनऊ से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों का बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में रोहिंग्याओं के सत्यापन का अभियान चला था। मथुरा व इससे सटे अलीगढ़ जिले में बड़ी संख्या में रोहिंग्या होने की बात उस समय भी पुलिस के लिए चुनौती बनी थी।
विज्ञापन



-
स्टोरी 04
पश्चिम उप्र में मथुरा रोहिंग्या का सबसे बड़ा गढ़, पीछे छूटा अलीगढ़
-पश्चिम उप्र के छह जिलों में हुई एक साथ कार्रवाई, सबसे अधिक मथुरा से गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। पश्चिम उप्र में मथुरा रोहिंग्याओं का अब सबसे बड़ा गढ़ बनता जा रहा है। कभी यह रिकॉर्ड अलीगढ़ के नाम था। अलीगढ़ की मीट और कई ताला फैक्ट्रियों में रोहिंग्या काम करते हुए गिरफ्तार किए गए। वहां छापेमारी अधिक होने पर उन्होंने मथुरा को नया ठिकाना बना लिया है। सोमवार तड़के से सुबह तक पश्चिम उप्र के छह जिलों में यूपी एटीएस की टीम ने एक साथ छापा मारा। इस दौरान 72 रोहिंग्या की गिरफ्तारी हुईं, जिनमें सबसे अधिक मथुरा से 31 लोग पकड़े गए। यूपी एटीएस की ओर से जारी की सूचना के अनुसार अलीगढ़ से 7 पुरुष, 10 महिलाएं, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक किशोर व एक महिला, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, दो किशोर व एक किशोरी, गाजियाबाद से तीन पुरुष व एक महिला गिरफ्तार की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें