फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सैनिक के घर से 30 लाख रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
फोटो 1व 2: गांव सबला स्थित चोरी की घटना के बाद तोड़ी गई अलमारी व बिखरा सामान
विज्ञापन
सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला सबला में एक सैन्यकर्मी के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ने के बाद अलमारी का ताला तोड़ा और लॉकरों में रखे जेवरात और कीमती सामान चोरी करके ले गए। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित के अनुसार करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन

गांव नगला सबला निवासी सैनिक रामेश्वर सिंह मंगलवार रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे पड़ोसी के मकान की ओर से सीढ़ियों से उतर कर चोर घर में घुस आए। उन्होंने दो कमरों के ताले को काटा। कमरों में रखी दो आलमारियों के लॉकर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी में रखे जेवरातों समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी ले गए हैं। घटना की जानकरी तब हुई जब रामेश्वर सुबह करीब 5 बजे जागे। देखा कि दोनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित रामेश्वर सिंह ने बताया कि चोर करीब 30 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं।

फोटो 1व 2: गांव सबला स्थित चोरी की घटना के बाद तोड़ी गई अलमारी व बिखरा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें