फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 30 करोड़ से संवरेंगे 3 रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। क्षेत्र के तीन स्टेशन (डीग, होडल और गोविंदगढ़)संवारे जाएंगे। इन कार्यों पर 30 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। प्रधानमंत्री सोमवार को इन कार्यों का वर्चुअल रूप से शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 19 आरयूबी और 6 आरओबी का भी शिलान्यास होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जंक्शन के स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 14.3 करोड़ से डीग, 8.5 करोड़ की लागत से होडल और 7.1 करोड़ की लागत से गोविंदगढ़ स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत इन स्टेशनों के प्लेटफार्म पर नए शेड, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी सिस्टम, चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, डिजिटल प्टेलफार्म घड़ी, यात्रियों के बैठने के लिए नई चेच और उद्धघोषणा प्रणाली को और बेहतर किया जाएगा।

योजना के तहत 19 स्थानों पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) और 6 स्थानों पर आरओबी( रेलवे ओवरब्रिज) बनाए जाएंगे। यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। आरयूबी बनाने के लिए रुनकता-पनवारी, रुनकता-मथुरा, अडूकी, जलाल पिंगरी रोड, कड़ककुचरी रोड, कोटा बाटी रोड, गोविंदगढ़, और बाद समेत 19 स्थान चिह्नित किए गए हैं। आरओबी बनाने के लिए छाता समेत 6 स्थानों को चुना गया है। इस मौके पर सीटीआई नागेंद्र तिवारी, डीसीआई अमित भटनागर, डिप्टी एसएस नीकेश मीना, डिप्टी सीटीआई विवेक शर्मा और कॉर्मशियल सुपरवाइजर लखन रूहेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें