मथुरा। बिजली बकाएदारों पर निगम का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। तेजी से बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कटे हुए कनेक्शन का रोजाना निरीक्षण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही एक एक कर सभी ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत भी करवाई जा रही है।
अभियान चलाकर बकाएदारों के घरों की बिजली गुल की जा रही है। जिन बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। टीम लगाकर रोजाना वहां निरीक्षण करवाया जा रहा है। देखा जा रहा है कि बकाएदार के घर में बिजली जल तो नहीं रही है।
रविवार को निगम की टीम ने कोसी क्षेत्र के बरचावली, गांव में निरीक्षण किया। बकाएदारों से बिल जमा करने के लिए कहा। पूर्व में काटे गए कनेक्शनों को चेक किया गया। मौके पर बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने रंगजी बगीचा उपकेंद्र वृंदावन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मरम्मत और सप्लाई रजिस्टर को चेक किया। निगम की कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।