फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में 3 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिव केस 17, लोग कोविड गाइडलाइन का नहीं कर रहे पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जिले में रविवार को 3 और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक महिला भी शामिल है। अब जिले में 17 एक्टिव केस हो गए हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी लोग अभी भी बेखौफ हैं और कोविड गाइडलाइन का पालन करने से कतरा रहे हैं।
एक दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर जिले में एक महिला सहित 3 संक्रमित मिले। यह महिला कृष्णा विहार की रहने वाली है। वहीं एक संक्रमित इंद्रप्रस्थ काॅलोनी निवासी है जबकि एक अन्य संक्रमित युवक सुभाष नगर का रहने वाला है। तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम संक्रमितों के आवास पर भेजी गई। जहां घर को सैनिटाइज किया गया। जांच के लिए परिजन के सैंपल लिए गए। संक्रमितों को दवाएं भी दी गईं। तीन संक्रमितों को मिलाकर अब जिले में 17 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में भले ही लगातार संक्रमित मिल रहे हैं लेकिन एक अच्छी बात यह है कि वह ठीक भी हो रहे हैं। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी संक्रमितों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी है। संक्रमितों व उनके परिजन को आवश्यक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोगों को घर से निकलने पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें