राधाकुंड (मथुरा)। प्राइवेट स्कूलों में राधाकुंड के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। कोरोना संक्रमण बीमारी के चलते मध्यम वर्गीय व्यापारी किसान मजदूर सभी के धंधे रोजगार लगभग बंद से हो गए है। ऐसे में यह लोग अपने बच्चों की फीस स्कूलों में जमा करने की स्थिति में नहीं है। वही स्कूलों के संचालक बच्चों के परिजनों पर फीस जमा कराने के लिए दबाव बना रहे है। लोगों का मानना है। इस बार अप्रैल माई और जून की फीस स्कूल संचालकों द्वारा छात्र-छात्राओं की फीस माफ की जाए।