मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा से मंगलवार को मांट पुलिस ने राजस्थान से बिहार जा रहे 30 मजदूरों को पकड़ लिया और पुलिस की वज्र वाहन 207 से कस्बा मांट वृंदावन रोड पर स्थित बनाये गए शेल्टर होम ले जाया गया जिनके नाम पते जानकारी की गई। एसडीएम मांट कृष्णनन्द तिवारी ने बताया की 30 प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए गए है। जल्द ही सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा वही प्रवासी मजदूरी की देखभाल के लिए पुलिस व राजस्व कर्मी तैनात किए गए है।