फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक आयोग के समक्ष हुई 28 लोगों की गवाही

Tue, 07 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
जवाहरबाग हिंसा की जांच
विज्ञापन
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने मंगलवार को फिर मथुरा पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। 28 लोगों की गवाही कराई गई। लगातार नौ मार्च तक गवाही चलनी है।
विज्ञापन

न्यायिक आयोग जून, 2016 से जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रहा है। शुरुआत में इस हिंसा के बारे में लोगों के बयान लिए गए और फिर शपथपत्र दाखिल कराए गए।

अब गवाही का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार से फिर न्यायिक आयोग के समक्ष पहुंचकर लोगों ने गवाही दी। पुलिस वाले भी पहुंचे थे। कुल 28 लोगों की गवाही कराई गई है। पुलिस वालों की गवाही के बाद सभी अधिकारियों को भी बुलाया जाना है। इन सभी को पहले नोटिस जारी कर दिया गया है। न्यायिक आयोग के सचिव पीके गोयल ने बताया कि नौ मार्च तक लगातार गवाही होनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें