फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकझोंक के बीच 27 करोड़ के प्रस्ताव पास

Tue, 30 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पालिका के लक्ष्मण शहीद भवन में सोमवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हुई। इसमें लगभग 27 करोड़ धनराशि के 41 प्रस्ताव पारित हुए। एक विशेष प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पेश करने के दौरान सदस्यों में नोंकझोंक भी हुई थी। मगर अंत में सभी पर सहमति बनी।
विज्ञापन

 ईओ रजनीश शर्मा के आने के बाद ही बैठक का संचालन शुरू हो सका था। वे ढाई घंटे देरी से पहुंचे। बोर्ड बैठक के प्रस्ताव एक में पिछली बैठक संपुष्टि हुई। प्रस्ताव दो में आय-व्यय, तीन और चार में ठेके पर रखे गए 90 कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों के वेतन पर संस्तुति दी गई। विष्णुदान ने कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा था जिस पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने उन्हें संतुष्ट किया। प्रस्ताव पांच सीवेज पंपिंग स्टेशन और छह में 25 नलकूपों का संचालन, सात में पार्किंगों के ठेके के प्रस्ताव आए। आठ में पालिका की विभागीय समिति बनाए जाने पर सभासद प्रेम किशोर गौतम, विष्णुदान शर्मा और गोविंद शर्मा ने तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद समितियों के गठन का क्या औचित्य है। प्रस्ताव नौ में पालिका को नगर निगम में शामिल किए जाने पर सभासदों ने विरोध प्रस्ताव पारित किया। मनोनीत सभासद महेंद्र सिंह चौहान और गिरधर चौहान ने नगर निगम पर सहमति जताई। प्रस्ताव 10 से 13, 30 से 37 तक विभिन्न सड़कों का नामकरण, 31 में विद्यापीठ चौराहे पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के नाम पर भव्य द्वार के निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा कृषि फार्म का ठेका देने, यमुना के घाटों का जीर्णोद्धार, संविदा सफाई कर्मियों की संविदा राशि पुनरीक्षित करना आदि प्रस्ताव पारित हुए। प्रस्ताव 19 में पालिका की रिक्त पड़ी भूमि पर दुकानें बनाने पर विरोध जताते हुए सभासद विष्णुदान शर्मा ने इन पर पालिका के कर्मचारियों के लिए फ्लैट निर्माण की बात कही। पालिका की दुकानों छतों के आवंटन, रैन बसेरा पर प्याऊ का निर्माण, मैरिज होम बनाने का प्रस्ताव, अधिवक्ता की नियुक्ति, यमुना किनारे शवदाह गृह और गांधी पार्क में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियां लगाने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। मूर्ति लगवाने के प्रस्ताव का सभासद गोविंद शर्मा, जमुना उपाध्याय, महेंद्र चौहान, प्रेमकिशोर गौतम ने विरोध जताया और मूर्तियां लक्ष्मण शहीद भवन में लगाने की बात कही। एक विशेष प्रस्ताव में नगर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध और उपयोग करने वाले पर 50 हजार के जुर्माना पर सहमति बनी। इस दौरान पालिका के सभासद और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें