फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: देहात क्षेत्र के 10 मार्गों पर जल्द 25 बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गांव-गांव बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले की पांच तहसीलों के दो-दो प्रमुख मार्गों पर बस सेवा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से शुरू करने के लिए निगम के अधिकारी लग गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परिवहन परियोजना के माध्यम से हर गांव को रोडवेज बसों के आवागमन से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि गांव-गांव रोडवेज की बस सेवा संचालित करने के लिए 25 बसों की मांग को पत्र लिखा गया है। ये बसें जिले की पांच तहसीलों के दो-दे प्रमुख मार्गों पर संचालित करने की योजना है। बस सेवा संचालित होने से 40 से अधिक ऐसे गांवों को फायदा मिलेगा जहां के लोग बस नहीं होने से निजी वाहनों से मुख्यालय तक आते हैं।

बसों की मांग को लेकर डिपो से प्रबंधक निदेशक को पत्र भेजा गया है। वर्तमान में रोडवेज की 154 बसें संचालित हो रही है जो जिले की तहसीलों के अलावा दूसरे जिलों में जा रही है। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि छोटे रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि गांव-गांव बस संचालन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें