फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-137 स्थित एक्सोटिका फ्रेस्को निवासी कुमार गौरव ने हाल ही में आयोजित एचसीएल साइक्लोथॉन नोएडा में 23 किमी. की दूरी 59 मिनट में तय कर 23.9 किमी/घंटा की औसत गति दर्ज की है। 58 साल के गौरव ने रनिंग और साइकिलिंग में शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल उन्होंने नई दिल्ली मैराथन की 10 किमी. दौड़ 85 मिनट में पूरी की थी। 2025 से अब तक उन्होंने 276 दिनों में 2105 किमी. की दूरी तय की है।