फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय ट्रायल में चुनी गईं 20 खिलाड़ी

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ विद्याश्रम के खेल मैदान पर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन विभिन्न जिलों से आईं करीब 50 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया, इसमें 20 खिलाड़ियों को चुना गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट संघ एवं जिला महिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह ट्रायल लिया जा रहा है।  ट्रायल का शुभारंभ वेटरन क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेष मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख राया कृष्णवीर सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।
शुक्रवार को उप्र महिला क्रिकेट संघ के मोहम्मद नवाब की देखरेख में लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर और मथुरा की करीब 50 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग आदि के जरिए दावेदारी पेश की। ट्रायल के बाद पहले चरण में चयनकर्ता रीतेश शर्मा और असलम खान ने 20 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन


फाइनल सूची एक अक्तूबर को दूसरे चरण के ट्रायल के बाद जारी की जाएगी। जिनमें से 15 बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम चुनी जाएगी।

जिला महिला क्रिकेट संघ के सचिव बलवीर सिंह ने बताया कि चुनी गई प्रदेश महिला क्रिकेट टीम दो अक्तूबर को मथुरा से ही तेलंगाना एक्सप्रेस से नेशनल चैंपियनशिप हेतु हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रायल के दौरान डॉ. अनिल वाजपेई, महेंद्र सिंह, सुनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें