फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट चैंपियनशिप में दमखम दिखाएं 18 पहलवान

Mon, 16 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
18 पहलवान चयनित
विज्ञापन
जिला कुश्ती संघ की ओर से महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल छटीकरा में कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 115 पुरुष और महिला पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। ट्रायल का शुभारंभ अध्यक्ष वैद्य हरीओम चतुर्वेदी और विनोद चतुर्वेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन


जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन पहलवान ने बताया कि ट्रायल के बाद 115 पहलवानों में से 18 महिला और पुरुषों का चयन किया गया। चयनित पहलवान 26 से 28 जनवरी को गाजियाबाद स्थित चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में जोर आजमाएंगे।

चयनित पहलवानों में फ्रीस्टाइल वर्ग में कान्हा, विनीत, रविंद्र प्रताप सिंह, गौरव, विष्णु, विक्रम, योगेश, अनुज और ग्रीकोरोमन स्टाइल में निपुण प्रताप, कान्हा चंदेल, तेजवीर, विष्णु, राहुल, हेमंत। महिलाओं में कल्पना शर्मा, लता, पायल, रोशनी का चयन हुआ। 
विज्ञापन


चयनित पहलवानों को महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक अमित गौतम, धर्म सिंह, कोच ब्रजमोहन, बलराज सिंह राजपूत, भावना राजपूत, लाखन सिंह, गोविंद ने सम्मानित किया। जिला कुश्ती संघ के संयोजक कमल किशोर वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष हरीओम शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें