फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 किमी सफर तय कर लौटे ‘जांबाज’

Sun, 11 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले रेड ईगल द्वारा शुरू की गई सतत मिलाप मोटरसाइकिल रैली का मथुरा में समापन हो गया। इस रैली ने लगभग 1700 किमी का सफर तय किया, जो कि मथुुरा से शुरू होकर धौलपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, डिडवाना, नागौर, बीकानेर, अनूपगढ़, सूरतगढ़, चुरू, झुंझनू, सीकर होते हुए मथुरा में लौट आई। रैली का उद्देश्य सैनिकों में साहसिक कार्य का भाव, टीम भावना और ‘कभी न हार मानने’ की अभिवृत्ति पैदा करना था। सैनिकों को राजस्थान की रेतीले और सामरिक युद्ध क्षेत्र से भी अवगत कराया गया। यह रैली मथुरा में शुरू होकर सूरतगढ़ के थार रेगिस्तान तक गई। मथुरा में सैनिकों ने रैली के 14 सदस्याें का भव्य स्वागत किया। लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान, जनरल आफिसर कमांडिग स्ट्राइक वन कोर ने टीम का स्वागत किया। प्रत्येक सदस्य को उनके बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी।  स्ट्राइक वन की रैली टीम युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारीजनों से भी मिली। उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं का संग्रह किया। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में लोगों को जल संचयन और संरक्षण के उपायों की जानकारी भी दी। युवाओं को सशस्त्र बल में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की पहल और लोगों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत और परंपरा से परिचित करवाने के लिए टीम की वाहवाही भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें