फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से पलटी डीसीएम, 17 घायल

Tue, 22 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भांजी की शादी का भात देने महावन जा रहा हाथरस का परिवार महावन-सादाबाद मार्ग पर हनुमान तिराहा के पास हादसे का शिकार हो गया। जिस डीसीएम में यह सभी लोग सवार थे, ब्रेक फेल होने से वो पलट गई। हादसे में चार बच्चों समेत 17 लोग घायल हैं।  
विज्ञापन


हाथरस के मुहल्ला बाला पट्टी निवासी लक्ष्मीकांत अपनी भांजी रूबी के विवाह में भात देने के लिए महावन आ रहे थे। हादसा दोपहर को करीब पौने चार बजे हुआ। हादसे के बाद चालक भाग गया। चीखपुकार पर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। किसी के हाथ में चोट थी तो किसी के सिर से खून निकल रहा था।

किसी का कूल्हा टूट गया था। बलदेव थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मान ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के एक घंटे के अंदर सभी को इलाज मुहैया हो गया। अगर इलाज में देरी होती तो रक्तस्राव होने से दिक्कत हो सकती थी। इधर डीसीएम पलटने की खबर मिलने पर महावन से भी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


ये हुए घायल
-लक्ष्मीकांत(35), विमल(38), खिल्लो(43), मंजीत(42), कपूरी(65), शशि(35), राजाराम(40), नवदीप(22), पप्पू(25), शेखर (32), काजल(18), चमन(7), कालू(5), अंकित(9), ऋषिकांत(7), संध्या(13), सपना(14)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें