फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान के लिए 16 करोड़ की डीपीआर मंजूर

Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजीव भवन में मीटिंग
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र को हेरिटेज स्वरूप प्रदान करने के लिए सोमवार को 16 करोड़ रुपये की डीपीआर जिला स्तर पर स्वीकृत कर दी गई है। अब मंदिर श्रीद्वारिकाधीश और विश्रामघाट के विकास की डीपीआर पर काम होगा।
विज्ञापन


राजीव भवन स्थित सभागार में सोमवार को हेरिटेज सिटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें बीते सप्ताह सिटी मिशन के अनुमोदन पर मिलीं कुछ आपत्तियों पर संशोधन के बाद आई श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र के डेवलपमेंट की डीपीआर को स्वीकृति प्रदान की गई।
इस डीपीआर में इस क्षेत्र को हेरिटेज साइट के रूप में डेवलप करने के लिए 13500 करोड़ के प्रस्ताव दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर पोतराकुंड के लिए 2.5 करोड़ के प्रस्ताव अतिरिक्त रखे गए हैं। इस तरह सोमवार को हेरिटेज सिटी एडवाइजरी कमेटी की स्वीकृति के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र के डेवलपमेंट के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार ने डीपीआर तैयार कर रही अहमदाबाद की कंपनी को अब श्रीद्वारिकाधीश क्षेत्र में छत्ता बाजार और विश्रामघाट के डेवलपमेंट की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अगली बैठक 22 अप्रैल को होगी। साथ ही सिटी एंकर को वृंदावन प्रोजेक्ट के टेंडर कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता डीएम राजेश कुमार ने की। इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, विप्रा सचिव एसबी सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट मयंक गर्ग, सहायक अभियंता अमित कादियान, ईओ मथुरा डा. ब्रजेश कुमार और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें