फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 सभाएं करेगी राहुल की संदेश यात्रा

Tue, 11 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि संदेश यात्रा का शुभारंभ 13 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से मथुरा ब्लॉक के गांव पालीखेड़ा से होगा। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने बताया कि राहुल की संदेश यात्रा 13 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक जिले की पांचों सीटों के ब्लॉक में गांव-गांव जाएगी। संदेश यात्रा में कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर, सचिव, उप्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सचिव आरैर मंडल प्रभारी रथ पर सवार होंगे।

पांचों सीटों पर 150 सभाएं होंगी। इनमें कांग्रेस की नीतियाें और उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराया जाएगा। भाजपा, सपा एवं बसपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, सदस्यों, आवेदक प्रत्याशियों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष आदि से संदेश यात्रा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


बैठक में रणवीर सिंह पांडव, बांकेलाल राजपूत, प्रताप सिंह, विनेश सनवाल, महेंद्र गौतम, श्याम सिंह, रोशनलाल, प्रकाश शर्मा, नितिन बिहारी पारीक, अनूप चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें