फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाथरूम में नहाते हुए 15 वर्षीय छात्रा हुई बेहोश, अस्पताल में तोड़ दिया दम; चिकित्सक ये बता रहे माैत की वजह

Thu, 30 Jan 2025 08:05 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छात्रा डीपीएस में कक्षा नाै में पढ़ती थी। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। माैत की वजह को लेकर चिकित्सकों ने भी आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
 
विज्ञापन
छात्रा के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में नहाने के दौरान संदिग्ध हालत में छात्रा बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि आंबेडकर नगर के थाना वैभाना स्थित रामपुर सकरवारी निवासी डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा संस्कृति विवि में पुस्तकालय विभाग में अध्यक्ष है। बुधवार की सुबह उनकी पुत्री उन्नति उर्फ रितू (15 वर्ष) बाथरूम में नहा रही थी। 



 

अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे केडी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया। कुछ देर के उपचार के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रा के पिता डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी डीपीएस में कक्षा नौ की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया चिकित्सक हृदयगति रुकने के कारण मौत बता रहे हैं। बेटी की मौत किस कारण से हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें