फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार, 15 घटें तक देरी से चली ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिन से कोहरे के कारण सबसे अधिक असर ट्रेनों पर पड़ा है। शनिवार को भी मथुरा होकर गुजरने वाली ट्रेन तीन से 15 घंटे तक देरी से चलीं। इसे लेकर यात्री खासे परेशान रहे वहीं मोबाइल नेटवर्क न मिलने से यात्रियों को ट्रेनों की सही लोकेशन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कोहरे के कारण मथुरा से गुजरने वाली अप रूट की कर्नाटका एक्सप्रेस छह घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 5.30 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस सात घंटे, सचखंड एक्सप्रेस सात घंटे, मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे, केरला एक्सप्रेस तीन घंटे, उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 2.30 घंटे, जनता एक्सप्रेस 5.30 घंटे, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस 5.30 घंटे, हमसफर एक्सप्रेस सात घंटे, निजामुद्दीन दुर्ग एक्सप्रेस सात घंटे, जीटी एक्सप्रेस 4.30 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 7.30 घंटे देरी से चली। वहीं डाउन रूट की तेलंगाना एक्सप्रेस पांच घंटे, इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली।
इसके साथ महाकौशल एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से आई। पटना कोटा एक्सप्रेस को लगातार देरी से चलने के कारण रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के देरी से चलने को लेकर यात्री खासे परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल नेटवर्क न चलने को लेकर रही। इससे लोगों का का मोबाइल एप व्हेयर इज माई ट्रेन व अन्य रेलवे एप काम नहीं कर सके। इसके चलते लोगों को ट्रेनों की सही लोकेशन की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बढ़ी काउंटर से रिजर्वेशन कराने वालों की भीड़
मथुरा। तीन दिन से मोबाइल इंटरनेट बंद रहने से मोबाइल व नेटवर्क से होने वाली रेलवे रिजर्वेशन के टिकट नहीं बन पा रहे हैं। इसे लेकर रेलवे जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ रही। रेलवे रिजर्वेशन प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि रोजाना औसतन मथुरा से 500 के आसपास रिजर्वेशन काउंटर से होते हैं। अब तीन दिन से यह संख्या 550 से ऊपर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें