फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 15 करोड़ से संवरेगी 13 ग्रामीण मार्गों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव क्षेत्र की 13 जर्जर ग्रामीण सड़कों की जल्द सूरत बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक इन सड़कों के निर्माण पर करीब 14.3 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इनके निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनमें सराय दाउद से पुल, महावन से नगला शंभू, बल्टीकरी मार्ग से शहीद मूर्ति, मडौरा-ततरौता मार्ग से बुर्जदाता, राया-सादाबाद से खजूरी-मझलीगढ़ी, नगला सेवा से नूरपुर बंबा, सुहागपुर से चांदपुर कला, ककरारी मार्ग से दुनैटिया, शल्ल से लालपुर, विवावली से अड्डा, नगला मौजी से एक्सप्रेसवे, मथुरा-नौहझील मार्ग से मिल्क मार्ग और नरवै हंसी से चूरा हंसी तक सड़कों का नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। वहीं बल्टीकरी-शहीद मूर्ति मार्ग के नाले पर लघु सेतु निर्माण किया जाएगा। एक्सईएन गुलवीर सिंह के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यादेश जारी होगा। मौसम अनुकूल होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें