फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के राशन पर डाका: 149 क्विंटल चावल से भरा ट्रक पकड़ा, सरकारी अनाज की तस्करी का हुआ खुलासा

Mon, 06 Apr 2026 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सुरीर में पुलिस और पूर्ति विभाग ने 149 क्विंटल राशन का चावल पकड़ा, चालक मौके से फरार हो गया। जांच में राशन डीलरों की मिलीभगत से कालाबाजारी का मामला सामने आया, वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशन डीलरों की मिलीभगत से गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी की जा रही है। शनिवार को सुरीर में जिला पूर्ति विभाग की टीम के साथ पुलिस ने एक ट्रक से 149 क्विंटल राशन का चावल बरामद किया है। वहीं वाहन चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार को सुरीर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में राशन का चावल जा रहा है। माफिया राशन डीलरों की मिलीभगत से सरकारी अनाज की तस्करी करते हैं। पुलिस ने सुरीर अंडरपास पर एक ट्रक (यूपी 85 एफटी 9402) पकड़ लिया। जांच की तो उसमें चावल लदा था, लेकिन पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से भाग गया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया और पूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाया।

पूर्ति विभाग की टीम ने जांच की तो प्लास्टिक के 157 और जूट के 115 कट्टों में कुल 272 कट्टों में 149.10 क्विंटल चावल का राशन निकला। मांट के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह के अनुसार, बरामद चावल को गांव ओहावा निवासी विक्रेता चतुर सिंह के सुपुर्द किया है। वहीं गांव सुरीर विजऊ निवासी वाहन स्वामी जगदीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सस्ते में खरीद और ऊंचे दामों में बिक्री
राशन माफिया डीलरों की मिलीभगत से सस्ते में राशन का अनाज खरीदते हैं। इसे बाद ऊंचे दामों पर खुले बाजार में बेच देते हैं। इसमें भी राशन डीलरों का कमीशन सेट रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें