नोएडा। सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के दीक्षांत समारोह में 140 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजी पद्मजा चौहान ने छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। दीक्षांत समारोह के दौरान पुंजी गोयल ने विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल और इशिका जायसवाल ने कॉलेज टॉपर का खिताब जीता। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव डॉ. प्रदीप गुप्ता, प्राचार्य डॉ. बिनीता अग्रवाल और डॉ. नीतू मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो