फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुम हुए छात्र को साढ़े तीन घंटे में खोज लाई पुलिस, परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Wed, 25 Jun 2025 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फरह में ट्यूशन जाते समय छात्र लापता हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र को साढ़े तीन घंटे में खोज निकाला।  
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना फरह पुलिस ने सोमवार को ट्यूशन जाते समय लापता हुए छात्र को सूचना मिलने के साढ़े तीन घंटे के अंदर खोज लिया। बेटे को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली है। छात्र ने बताया कि परिजन उसे आए दिन डांटते हैं, इसलिए नाराज होकर घर से चला आया था। काफी देर इधर-उधर घूमने के बाद जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह घर लौटकर जा रहा था।
विज्ञापन


 

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह को सोमवार रात 8.20 बजे सूचना मिली कि 8वीं का छात्र ट्यूशन जाते समय लापता हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को दी। एसपी सिटी ने तत्काल तीन टीमों का गठन किया। पुलिस को छात्र के माता-पिता ने बताया कि बेटा सोमवार दोपहर 3.30 बजे अपनी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला।

 
विज्ञापन

लेकिन 6 बजे तक नहीं लौटा, जबकि ट्यूशन से वह 5 बजे तक लौट आता है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश में जुट गई। छात्र की तलाश में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें छात्र साइकिल से टोल टैक्स से जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह फरह रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां काफी देर तक घूमता रहा। पुलिस ने रात 11.30 बजे के करीब उसे गांव फतिहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें