फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर सर्वे में 13 करोड़ किए सरेंडर

Fri, 27 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर राधेश्याम के नेतृत्व में बुधवार को मथुरा की चार फर्मों पर किए गए सर्वे की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। चारों फर्मों ने विभाग को 13 करोड़ रुपये की धनराशि सरेंडर की है। इस पर विभाग को लगभग साढ़े चार करोड़ का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि बुधवार शाम आगरा और मथुरा की अलग-अलग टीमों ने एक-साथ गोवर्धन चौराहे स्थित जेएसआर ग्रुप, सरस्वती कुंड स्थित टैंटीवाल वायर प्रोडक्ट, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अग्रवाल पॉली प्लास्ट और वृंदावन में खंडेलवाल केबिल के कार्यालयों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी।

इसमें विभाग के अफसरों को आयकर विभाग से छिपाई गई धनराशि के प्रपत्र मिले हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार टीम की कार्रवाई और सख्ती के बाद सभी फर्मों ने बड़ी धनराशि सरेंडर की है। इसमें जेएसआर ग्रुप ने चार करोड़ और टैंटीवार वायर प्रोडक्ट, अग्रवाल पॉली प्लास्ट, खंडेलवाल केबिल ने तीन-तीन करोड़ की धनराशि सरेंडर कर दी है। इसमें विभाग को लगभग 4.5 करोड़ रुपये के टैक्स के रूप में राजस्व मिलेगा। फर्मों की ओर से सरेंडर की गई धनराशि की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दो दिन तक मथुरा में आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई ने अन्य प्रतिष्ठानों में खलबली मचा दी है। बुधवार देर शाम मथुरा पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने पूरी रात और गुरुवार दोपहर तक सर्वे किया। दोपहर तीन बजे बाद सभी टीम वापस चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें