फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ब्रज से 125 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ब्रज के 125 साधु-संतों को निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण के लिए विशेष कार्ड बॉक्स वृंदावन पहुंच गए हैं। शुक्रवार को केशव धाम में दो बजे से संत-साधुओं के साथ बैठक विश्व हिंदू परिषद की बैठक होगी।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से विहिप द्वारा निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। ब्रज के 125 साधु-संत विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाएंगे। निमंत्रण को विशेष प्रकार का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया। बताया कि निमंत्रण पत्र को बेहद शानदार तरीके से तैयार कराया गया है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों का ब्योरा, हर अतिथि का कोड भी है। उनके आने के समय, गाड़ी के लिए तय पार्किंग की जगह और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की अवधि की जानकारी शामिल है।

बॉक्स के कवर पर अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या लिखा है। इस निमंत्रण पत्र के बॉक्स में 5 चीजें भेंट स्वरूप रखी गई हैं, जिनमें अयोध्या में निर्माणाधीन श्री जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर वाला कार्ड, जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो छपा है। एक छोटे से लिफाफा में रखा पीला अक्षत। कार्यक्रम वाले दिन के लिए वाहन पास, जिस पर वाहन नंबर लिखने की जगह है। साथ ही गूगल मैप का क्यूआर कोड भी है, जिससे अतिथि आसानी से पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


संकल्प संपोषण पुस्तिका है, जिसमें साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों का संक्षिप्त विवरण है। इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे अंत में अशोक सिंघल का जिक्र है। अतिथियों के आने का समय सुबह 11:30 बजे रखा गया है। 11:30 से 12:30 बजे तक गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12:30 बजे से अतिथियों का भाषण होगा। फिर मंदिर में दर्शन प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें