फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंटर में शराब की पेटियां...मथुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिहार में होनी थी सप्लाई

Mon, 05 May 2025 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। शराब की बरामद 120 पेटियां बिहार में सप्लाई होनी थी। पुलिस ने केंटर चालक और  परिचालक को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैंटर को पकड़ लिया। उसमें अवैध रूप से शराब भरकर हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 120 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि कैंटर में अवैध शराब जा रही है। पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। तलाशी में उसमें से 110 पेटी रॉयल स्टैग व 10 पेटी ब्लेंडर प्राइड शराब की निकलीं। पुलिस कैंटर को चालक-परिचालक सहित कोतवाली ले आयी।

 
विज्ञापन

पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले के थाना पारों निवासी चालक अजय कुमार और हेल्पर थाना बेलसाड निवासी अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बिहार के ही सोमू कुमार से पूछताछ जारी है। टीम में कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा, अमित चौहान, चंद्रवीर, हुकुम सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें