फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चोरी की 12 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद हुईं हैं। आरोपियों ने इन मोटरसाइकिलों को अलग-अलग राज्यों से चुराया हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपी राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात मथुरा त्रिगुण विषेन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सकरवा बाईपास रोड पर वाहन चोर गैंग के कई सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की अगुवाई में वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को चोरी की 12 बाइक, दो तमंचे, 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इनकी पहचान कैफ उर्फ कुम्पी पुत्र रसूला निवासी रूध थाना खोह जिला डींग राजस्थान, भगवान सिंह उर्फ पिल्ला पुत्र विजय सिंह निवासी साबोरा थाना कुम्हेर जिला डींग राजस्थान, अजरू पुत्र रसूला निवासी रूंध थाना खोह जनपद डींग राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलोें के साथ-साथ राजस्थान व हरियाणा के कई जिलों में फैला हुआ है। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें