मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिवाली से पहले 21 अक्तूबर को लग्जरी कार से पुलिस ने 12 किलो सोना पकड़ा था। जांच जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही थी। विभाग ने 45 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर कार सहित सोने को छोड़ दिया है।
थाना मांट क्षेत्र में जाबरा टोल प्लाजा पर मांट पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कार से मिठाई के डिब्बों में रखे करीब 12 किलो से अधिक के सोने के आभूषण पकड़े थे। कार सवार दिल्ली के विवेक और बिहार के सीवान निवासी रमेश को भी पकड़ा था। वे सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं पाए, इस पर पुलिस ने सोने को जब्त कर लिया था।
जीएसटी विभाग ने जांच के बाद आभूषणों पर 45 लाख रुपये का जीएसटी कर लगाया। जुर्माना वसूल कर सोने के आभूषणों को कार सहित छोड़ दिया है। जीएसटी अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई। इसमे खरीद के बिलों की जांच के बाद सोने को छोड़ा गया है। संवाद