फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 100 क्विंटल मिलावटी घी नष्ट कराया, डेयरी प्लांट सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को एक हजार किलो मिलावटी घी और एक हजार लीटर दूध को नष्ट कराया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से पनीर के नमूने लिए गए। वहीं, एक डेयरी प्लांट को भी सीज किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि जुगसना क्षेत्र में प्रेमचंद अग्रवाल मिल्क डेयरी प्लांट पर छापा मारा। डेयरी मालिक मौके पर लाइसेंस पेश नहीं कर सका। यहां से घी, दूध, क्रीम तथा मिल्क पाउडर का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया है। साथ ही लगभग एक हजार किलोग्राम मिलावटी घी तथा एक हजार लीटर मिलावटी दूध जो खराब हो चुका था उसको नष्ट कराया गया। वहीं, कोसीकलां क्षेत्र के हुसैनी गांव में संचालित बृजवासी डेयरी से पनीर का नमूना, पैगाम स्थित पनीर प्लांट से पनीर का एक नमूना लिया गया। डेयरी प्लांट को अनियमितता बरतने के कारण सील कर दिया गया है। टीम द्वारा अग्रवाल भोजनालय मथुरा से भी पनीर का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें