मथुरा। बार एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) के 9वें संस्करण को लेकर अधिवक्ता खिलाड़ियों में उत्साह है। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को 10 टीमों और खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया बार हॉल में लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई।
एपीसीएल के अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह और सचिव राकेश यादव की देखरेख में हुई चयन प्रक्रिया में करीब 150 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के नामों की लॉटरी निकाली गई और कप्तानों को क्रमवार अपनी टीम के लिए खिलाड़ी चुनने का अवसर दिया गया। चयन प्रक्रिया में तनवीर अहमद, रवि उपाध्याय, अनिल शर्मा, उत्तम सिंह, हरेंद्र शर्मा, सतेंद्र परिहार, अनुराग चौहान, भूपेंद्र उपाध्याय और जितेंद्र भरंगर सहित कप्तानों ने लॉटरी उठाकर खिलाड़ियों का चयन किया।
एपीसीएल कमेटी के संरक्षक नंद किशोर उपमन्यु, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेश दुबे और सोनाराम अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। लॉटरी प्रक्रिया में संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी माधव गौतम, ऑडिटर गौरव शर्मा और कोषाध्यक्ष नितिन कटारा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राम किशन, सचिव मनोज शर्मा, ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा, सुनील यादव, विनय कुमार, भगवान सिंह, देव टोनी, नरेंद्र पाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।