मथुरा। यमद्वितीया पर्व पर स्नान को आए श्रद्धालुओं के सामान को चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास ४५ हजार की नकदी, मोबाइल और चुराया गया सामान बरामद किया गया है।
शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि यमुना के रेलवे पुल के पास श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य बंटवारा कर रहे हैं। कोतवाली ने टीम के साथ रेलवे पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चुराए गए श्रद्धालुओं के बैग और थैले में सामान व नकदी बरामद की। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बैजू मांझी निवासी ग्राम कहला, बरौली गोपालगंज(बिहार), विद्या प्रसाद निवासी ग्राम मोहनपुर बरौला, गोपालगंज (बिहार), जनिया पत्नी बैजू निवासी ग्राम कहला बरौली गोपालगंज (बिहार), सुधा पुत्री बैजू निवासी गोविंदगंज मोतिहारी(बिहार), शोभा पत्नी जवाहर प्रसाद मांझी निवासी ग्राम सिसई बरौली, गोपालगंज (बिहार), गुड़िया पत्नी सुभाष मांझी निवासी मीठा बाजार, तरवारा सीवान(बिहार) लालती देवी पत्नी स्व. मोहन मांझी निवासी ग्राम कहला बरौली गोपालगंज(बिहार), कमलावती पत्नी बहार पासवान निवासी मधुबनी बरौली गोपालगंज(बिहार), जानकी पत्नी स्व. रामदेव पासवान निवासी ग्राम चतुरबगहा जादौंपुर, गोपालगंज(बिहार) और ज्ञानदेवी पत्नी स्व. रविंद्र मांझी निवासी विष्णुपुरा बरौली गोपालगंज(बिहार), (आशा तिवारी पत्नी शंभूनाथ तिवारी निवासी संतोष नगर कॉलोनी हनुमान टैंपल बालाजी नगर शीमरपेट रंगारेडी आंध्र-प्रदेश) हैं।
---
यह हुआ बरामद
-45,810 रुपये, 2 मोबाइल सैमसंग, 2 पायल सफेद धातु, 2 बिछिया सफेद धातु, १ काला पर्स, 1 पैनकार्ड