फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन देने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जमीन देने के नाम पर गोपीनाथ बाजार स्थित कंपनी से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रबंधक ने न्यायालय के आदेश पर पांच नामजद सहित दस लोगों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में एक व्यक्ति सटोरिया बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोपीनाथ बाजार स्थित एआरबी होटल एंड रिसार्ट्स कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत रामनिवास यादव उर्फ बबलू ने न्यायालय के आदेश पर वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनकी कंपनी ने 4 दिसंबर 2025 को राधानिवास में रंगजी मंदिर के सामने स्थित एक संपत्ति को खरीदने के लिए समझौता किया था। सौदे के समय विक्रेता रामनिवास शर्मा और श्यामसुंदर शर्मा को चेक के माध्यम से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया। कंपनी को जमीन पर कब्जा सौंप दिया। कुछ समय बाद मुख्य आरोपियों के पिता रामानुजाचार्य की मृत्यु हो जाने पर रामनिवास शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, गोपाल शर्मा और रेखा की नीयत खराब हो गई।
जब पीड़ित कंपनी ने शर्तों के मुताबिक जमीन का बैनामा करने को कहा तो आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि 4 अप्रैल को कंपनी की एमडी राखी भारती राधानिवास स्थित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने पहुंचीं तो आरोपी रेखा, रामनिवास, श्यामसुंदर और गोपाल अपने साथ गोपीनाथ बाग निवासी अनुज गौतम और 4-5 अज्ञात बदमाशों को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आ गए व धमकी दी । सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें