फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार सदस्य बनाएं, मोदी के हाथों सम्मान पाएं

Mon, 22 Jul 2013 01:16 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की मदद लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मोर्चा ने घोषणा की है कि जो कार्यकर्ता एक हजार से ज्यादा सदस्य बनाएंगे उन्हें नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। 500 से ज्यादा सदस्य जोड़ने वाले सदस्य युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से बात कर सकेंगे।

पढ़ें, चुनावी जंग के लिए मोदी को मिले नए सिपहसालार

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने रविवार को यहां संगठन के सदस्यता अभियान की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 23 जुलाई से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर में कार्यरत संविदाकर्मियों से लेकर सफाईकर्मी, टीईटी अभ्यर्थियों, आयुष चिकित्सकों, ग्राम रोजगार सेवकों, बीटीसी प्रशिक्षुओं, मनरेगा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, वकीलों, युवा इंजीनियरों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें, भाजपा ने कबूली मोदी की कप्तानी

इसके तहत पूरे प्रदेश से 20 लाख नौजवानों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें