बेवर। थाना क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर में एक युवक का शव शुक्रवार देर शाम आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव अहंकारीपुर के रहने वाले 38 वर्षीय हरीबाबू शराब पीने का आदी था। वह शुक्रवार देर शाम घर से बाहर निकल गया था। देर रात करीब 10 बजे परिजन को सूचना मिली कि उसका शव गांव में ही सड़क किनारे आम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद