मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रांत गुर्जर ने बताया कि 9 जून को गांव पडुरा के रहने वाले ब्रजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि आदिराम, नरेंद्र निवासी नगला सुंदर, अंकित यादव व आजाद ने उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में वह, सुखदेव सिंह, वीनेश कुमार, विनय और नीलेश घायल हो गए। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। रविवार को एक सूचना पर आदिराम को गांव के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। संवाद