फोटो 28 जिला अस्पताल से घर पहुंचा अनीस घटना की जानकारी देता हुआ। संवाद
मैनपुरी। नौकरी के लिए नोएडा निकला युवक रोडवेज बस में अलीगढ़ में जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज चालक ने अलीगढ़ से दूसरी बस में बैठा दिया। उसे अर्धबेहोशी की हालत में रोडवेज परिचालक बाईपास रोड पर उतारकर चला गया। परिजन सूचना पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी अनीस (20) पुत्र जसवीर सिंह मंगलवार की सुबह गांव से बस से नोएडा के लिए निकला था। युवक रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। अस्पताल में अनीस ने बताया कि अलीगढ़ में उसके पास बैठे एक युवक ने एक कपड़े को सामने झाड़ा। इसके बाद वह बेहोश होने लगा। बस के परिचालक को मैनपुरी का रहने वाला बताया था है। इस पर उसे वापस मैनपुरी की किसी बस में बैठा दिया गया। बस चालक और परिचालक उसे बाईपास पर उतार गए। वह रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा।
इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संजीव कुमार एआरएम मैनपुरी