फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में शव मिलने का मामला: गला घोंटकर हुई युवक की हत्या, घास में छिपाकर भाग गए हत्यारे; पुलिस कर रही तलाश

Tue, 15 Aug 2023 11:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में झाड़ियों में शव मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शव को घास में छिपाकर हत्यारे भाग गए थे। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिन पहले मिले युवक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन को कोई अंदेशा नहीं है कि बेटे की हत्या किसने की होगी ? 

विज्ञापन


मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला पुनी गांव का है। गांव निवासी आकाश (19) शनिवार की शाम से लापता था। तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। इस पर रविवार को परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की सुबह हिमायूंपुर रोड पर झाड़ियों के बीच में उसका शव घास से ढका हुआ मिला। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया'...और बिलख पड़े परिजन, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस की आशंका सही साबित हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या बताया गया है। अब परिजन और पुलिस के सामने सवाल यह है कि आकाश की हत्या किसने और किन कारणों के चलते की ?  फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें