फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के लखौरा गांव में शनिवार को एक युवक ने घर के पास स्थित मैरिज होम के कमरे में फांसी लगा ली। लखौरा निवासी रोहित शाक्य शादीशुदा था। रोहित ने अपने घर के पास बने मैरिज होम के कमरे में फांसी लगा ली। उसके पिता मुन्नालाल ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजन अन्य लोगों की मदद से उसे सीएचसी कुरावली ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें