मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में एमजी रोड निवासी युवक 11 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हो गया। पीजीआई सैफई में उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगला पजाबा एमजी रोड के पास निवास कर रहीं प्राची सिंह ने बताया कि भाई प्रशांत रावत 11 नवंबर की शाम करीब आठ बजे दवा लेने के लिए बाजार गया था। जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। कोतवाली पुलिस से पता चला कि प्रशांत रावत नाम के युवक का ईशन नदी पुल के पास एक्सीडेंट हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। जब वह लोग पीजीआई पहुंचे तो पता चला कि भाई की मौत हो चुकी है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।