फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं 9 फरवरी से, कार्यक्रम जारी

Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं 9 से 19 फरवरी 2027 तक चलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शहर में श्रीएकरसानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा है। यह जिले का इकलौता विद्यालय है जहां संस्कृत बोर्ड की मान्यता है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) के 31, उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) के 29 और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) के 29 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें