फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्राथमिकी दर्ज कराने पर युवक को सरिया मारकर किया घायल

विज्ञापन
फोटो10 कोतवाली में ​शिकायत करने पहुंचा घायल बल्लन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में नगरिया चौराहे के पास 28 की रात दो युवकों की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार सुबह शिकायतकर्ता पक्ष के एक युवक को सिर में सरिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला पुरोहिताना निवासी राधा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 की रात करीब 10:30 बजे पुत्र विशाल अपने साथी अंकित के साथ मौसी के घर से राखी बंधवाकर घर लौट रहा था। तभी नगरिया चौराहे पर करन, बबलू, मुकुल, राहुल गोस्वामी और सुमित निवासी नगरिया चौराहा ने पुत्र व दोस्त पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रविवार सुबह जब विशाल पक्ष का बल्लन नगरिया चौराहे से गुजर रहा था, तभी विपक्षियों ने उस पर हमला कर दिया। सरिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। रविवार की घटना की जांच कर कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें