फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छत से गुजर रही लाइन से युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
फोटो19 करन का फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। गांव महोली में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवक छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बेसुध हालत में परिजन आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक परिजन व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसा विद्युत निगम के कर्मियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महोली निवासी वेदराम के मकान के ऊपर से 11केवीए की लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर को उनका 20 वर्षीय पुत्र करन किसी काम से छत पर गया था। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद करन अचेत होकर गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन परिजन करन को सीएचसी लेकर पहुंचे।

वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मियों की लापरवाही से हादसा हुआ है। जसके बाद पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।

फोटो19 करन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें