फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रेलवे स्टेशन के बाहर ह्रदयघात से युवक की मौत

Mon, 29 Jun 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वृंदावन से ट्रेन में सवार होकर कासगंज लौटे एक व्यक्ति की सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटी सब्जी मंडी स्थित सरीन मार्केट निवासी पंकज वार्ष्णेय (51) पुत्र उमा शंकर वार्ष्णेय अपने परिवार के साथ वृंदावन से सोमवार को ट्रेन से कासगंज पहुंचे थे। उनकी पत्नी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य स्टेशन पर उतरकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनके पति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें