भोगांव। सड़क पार करते समय एक वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अरमसराय निवासी बृजराज मंगलवार की रात भोगांव से घर जा रहे थे। रात लगभग नौ बजे जीटी रोड पर सडक पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।