भोगांव। सड़क किनारे पड़े मिले युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा निवासी अनिल कुमार (35) का पत्नी से विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व अनिल गांव के बाहर संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए सैफई ले गए थे। वहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। अभी मामले पर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।